Friday, April 24, 2026
No menu items!
Homefatehnagarफतहनगर रेलवे स्टेशन पर दीवार निर्माण से लोगों में रोष, पैदल मार्ग...

फतहनगर रेलवे स्टेशन पर दीवार निर्माण से लोगों में रोष, पैदल मार्ग देने की मांग

फतहनगर/सनवाड़, 23 अप्रैल।फतहनगर सनवाड़ नगर पालिका क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक आम रास्ते पर रेलवे विभाग द्वारा दीवार निर्माण किए जाने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह रास्ता कई वर्षों से आम जनता के आवागमन के लिए उपयोग में लिया जा रहा है, जिसे अब बंद किए जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिव मंदिर जाने का रास्ता हुआ बाधित, महिलाएं परेशान

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि यह रास्ता तीन से चार कॉलोनियों को जोड़ता है तथा इसी मार्ग पर एक शिव मंदिर भी स्थित है, जहाँ प्रतिदिन महिलाएँ एवं बुजुर्ग श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते-जाते हैं। रास्ता बंद होने से विशेषकर बुजुर्ग महिलाओं को मंदिर जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें असुविधा हो रही है।

1995 से स्टे लगा है
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वर्ष 1995 में भी इस स्थान पर दीवार निर्माण का प्रयास किया गया था, जिस पर न्यायालय द्वारा स्टे लगाया गया था, क्योंकि यह आम रास्ता है। इसके बावजूद अब पुनः दीवार निर्माण शुरू किए जाने से लोगों में चिंता बढ़ गई है।

क्षेत्रवासियों की मांग है कि रेलवे विभाग द्वारा कम से कम 4 फीट चौड़ा पैदल मार्ग उपलब्ध कराया जाए तथा उस पर आवश्यकतानुसार फाटक लगाया जाए, ताकि आम लोगों का आवागमन सुचारु रूप से जारी रह सके।

इस संबंध में संबंधित विभागों को कई बार आवेदन भी दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

क्षेत्रवासियों ने रेलवे विभाग से आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैदल मार्ग उपलब्ध कराने और रास्ता बंद नहीं करने की मांग की है।

रेलवे का सकारात्मक आश्वासन
इस बारे में रेलवे प्रोजेक्ट जॉन के वरिष्ठ मंडल अभियंता से बात की गई तो उन्होंने आश्वस्त किया कि वे इस बारे में उच्च अधिकारियों से वार्ता कर क्षेत्र की जनता को राहत दिलाएंगेl

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular