Wednesday, May 6, 2026
No menu items!
HomeHindi newsराजसमंद: घोड़च में श्री चारभुजानाथ जी का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 7 मई से,...

राजसमंद: घोड़च में श्री चारभुजानाथ जी का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 7 मई से, तैयारियाँ जोरों पर

राजसमंद, 5 मई। जिले की देलवाड़ा तहसील के ग्राम घोड़च में 7 मई से श्री चारभुजानाथ जी का भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।

महोत्सव का शुभारंभ 7 मई 2026 को सायं 8 बजे श्रीमद् भागवत कथा के साथ होगा। इसके पश्चात सप्ताहभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

8 मई को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसी दिन भगवान की मूर्ति का आगमन होगा तथा पंचकुंडात्मक महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा।

13 मई को प्रातः 9 बजे भगवान की शोभायात्रा (नगर भ्रमण) निकाली जाएगी। वहीं रात्रि 8 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक भगवान सुथार एवं तिलकेश सुथार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

14 मई को मुख्य दिवस के रूप में दोपहर 12:28 बजे अभिजीत मुहूर्त में मूर्ति स्थापना का मुख्य अनुष्ठान विधि-विधानपूर्वक संपन्न किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी (भंडारा) की विशेष व्यवस्था की गई है।

8 मई: दोपहर 2:00 बजे
13 मई: शाम 5:00 बजे
14 मई: दोपहर 1:00 बजे
भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

ग्राम घोड़च के समस्त ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर सपरिवार पधारकर धर्म लाभ प्राप्त करने का सादर आह्वान किया है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं तथा पूरे गांव को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular