घोड़च, 7 मई। गांव में भगवान श्रीचारभुजानाथ की नवप्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत गुरुवार से धार्मिक कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत हो गई। सुबह से ही गांव भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
विश्वकर्मा पूजन के साथ निकली ठाकुरजी की गाड़ी
महोत्सव के तहत गुरुवार सुबह ठाकुरजी को लाने के लिए विशेष रूप से सजाई गई गाड़ी का विधि-विधान से विश्वकर्मा पूजन किया गया। आकर्षक फूलों एवं पारंपरिक सजावट से सुसज्जित गाड़ी को विश्वकर्मा नाथु सुथार जी के यहां से रावला रेट होते हुए ठाकुरजी के श्रीचरणों में पहुंचाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर मंगलकामनाएं की।
ज्ञानानंद जी महाराज के स्वागत में उमड़े श्रद्धालु
शाम को पूज्य भगवताचार्य ज्ञानानंद जी महाराज के रावला रेट पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंगल कलश यात्रा रावला रेट से गांव के चोरे तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में माताएं-बहनें मंगल कलश लेकर शामिल हुईं।
भागवत पोथी के नगर भ्रमण से भक्तिमय हुआ माहौल
इसी क्रम में श्रीमद्भागवत कथा की पावन पोथी का भी धूमधाम से नगर भ्रमण कराया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भागवत पोथी का स्वागत करते हुए “साक्षात श्रीकृष्ण नगर भ्रमण कर रहे हैं” के जयकारे लगाए। गांव में ढोल-नगाड़ों, भजन एवं धार्मिक जयघोषों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
आज शाम से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा
महोत्सव के तहत गुरुवार शाम से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जिसमें पूज्य ज्ञानानंद जी महाराज श्रद्धालुओं को भागवत अमृत रस का श्रवण कराएंगे। आगामी दिनों में कलश यात्रा, हरि-हर महायज्ञ, भजन संध्या एवं मुख्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।

श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ ✨📖
पूज्य ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में
घोड़च गांव में निकला भागवत पोथी का भव्य नगर भ्रमण।
भक्ति और उल्लास में डूबे श्रद्धालु।
ज्ञानानंद जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत 🌸
रावला रेट पहुंचने पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।
मंगल कलश यात्रा के साथ भक्तिमय बना माहौल।
🚩 ठाकुरजी की सजी-धजी गाड़ी का हुआ पूजन 🚩
विश्वकर्मा पूजन के साथ
भव्य सजावट में तैयार हुई ठाकुरजी की गाड़ी।
घोड़च में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम।
भागवत कथा के शुभारंभ पर भक्तिमय स्वागत 🙏
पूज्य ज्ञानानंद जी महाराज के स्वागत में
गूंजे जय श्री चारभुजानाथ के जयकारे।
घोड़च में धर्म और श्रद्धा का उत्सव।
Read more – https://netajireportcard.com/2026/05/06/udaipur-fire-safety-week-mock-drill-code-red-evacuation/
