Wednesday, May 6, 2026
No menu items!
Homeभारत और सरकारी योजनाएंNewsसंध्या चौपाल में जम रहे लोक रंग

संध्या चौपाल में जम रहे लोक रंग

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए दी जा रही राजकीय योजनाओं की जानकारी
पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ सहित जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन

उदयपुर, 06 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रही ग्राम रथ यात्रा के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को गोगुंदा क्षेत्र की ओबरा कलां पंचायत मुख्यालय पर आयोजित संध्या चौपाल में लोक संस्कृति और सरकारी योजनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

पूरी खबर पढ़ने….अग्नि सुरक्षा सप्ताह 2026 के तहत फायर मॉक ड्रिल

चौपाल में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद कर योजनाओं की जानकारी साझा की और उनके सुझाव भी लिए। जिला परिषद के सीईओ विरमा राम ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती, पूर्व उप प्रमुख पुष्कर तेली, समाजसेवी गजपाल सिंह, उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एलईडी ग्राम रथ से योजनाओं का प्रचार

कार्यक्रम में एलईडी युक्त ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए मनोरंजक अंदाज में योजनाओं को समझाया गया, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।

हर विधानसभा में पहुंच रही जानकारी

जिले की सभी छह ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथों के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।

सुझाव पेटिका से सीधे सरकार तक पहुंच रहे मुद्दे

प्रत्येक ग्राम रथ में सुझाव पेटिका भी लगाई गई है, जिसके जरिए ग्रामीण अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं। इस पहल से शासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular