Saturday, May 9, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsजिला कलक्टर ने किया भीण्डर क्षेत्र का दौरादफ्तरों का निरीक्षण, मैनार में...

जिला कलक्टर ने किया भीण्डर क्षेत्र का दौरादफ्तरों का निरीक्षण, मैनार में विकास कार्यों की समीक्षा

ब्लॉक स्तरीय बैठक में योजनाओं की प्रगति जानी, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

उदयपुर, 8 मई।जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल शुक्रवार को भीण्डर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं प्रसिद्ध रामसर साइट मैनार का अवलोकन कर प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक में योजनाओं की प्रगति एवं जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई, जबकि ग्राम पंचायत कुण्डई में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। रात्रि चौपाल

कार्यालयों का निरीक्षण, कार्यप्रणाली पर दिया जोर

जिला कलक्टर ने भीण्डर उपखण्ड कार्यालय, तहसील कार्यालय, नगरपालिका एवं पंचायत समिति परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने फाइलों के निस्तारण, आमजन से जुड़े कार्यों की गति एवं पारदर्शिता को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलक्टर ने लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आमजन को राहत देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी रमेशचंद्र बहेड़िया, विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

दूसरी खबर पढ़ें….घोड़च में श्रीचारभुजानाथ महोत्सव शुरू हुआ?

रामसर साइट मैनार में विकास और संरक्षण पर फोकस

भीण्डर प्रवास के दौरान जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाली रामसर साइट मैनार का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित विकास कार्यों के रोडमैप का अध्ययन करते हुए उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्राथमिकताओं एवं समयसीमा पर चर्चा की।
कलक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मैनार की प्राकृतिक सुंदरता एवं प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी की सराहना भी की।

ब्लॉक स्तरीय बैठक में योजनाओं की समीक्षा

पंचायत समिति भीण्डर सभागार में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैठक में जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों, अंतर-विभागीय मामलों एवं राज्य स्तरीय प्रकरणों की समीक्षा की। साथ ही पंचायतीराज योजनाओं एवं बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का आकलन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद

ग्राम पंचायत कुण्डई में आयोजित रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पेयजल, सड़क, बिजली, राजस्व एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी समस्याएं जिला कलक्टर के समक्ष रखीं।
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उनका भी समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कलक्टर ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular