Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
HomeHindi newsअजय जैन को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

अजय जैन को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

फतहनगर, 12 मई। फतह एकेडमी के निदेशक अजय जैन को भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी पूर्ण करने पर डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।

उन्होंने विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. महिपाल सिंह देवड़ा के निर्देशन में “इंटरनेट ऑफ थिंग्स सुदृढ़ीकरण उद्यम स्थापना विश्लेषण” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उन्हें डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:- मेवाड़ में आस्था का अद्भुत संगम : घोड़च में श्रीचारभुजानाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बना श्रद्धा का केंद्र

डॉ. अजय जैन के शोध पत्र का प्रकाशन पूर्व में पोलैंड एवं वियतनाम जैसे देशों में भी हो चुका है। वर्तमान में वे फतह एकेडमी संस्थान, फतहनगर में निदेशक पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular