Monday, May 18, 2026
No menu items!
HomeHindi newsमावली के वाजमिया में महिलाओं को दिया साबुन-सर्फ का निशुल्क प्रशिक्षण

मावली के वाजमिया में महिलाओं को दिया साबुन-सर्फ का निशुल्क प्रशिक्षण

मावली, 3 फरवरीl मावली उपखंड की गोलवाडा पंचायत के राजस्व गांव वाजमिया में मंगलवार को दूसरे दिन किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ की ओर से महिलाओं को साबुन- सर्फ बनाने की निशुल्क ट्रेनिंग दी गईl


संगठन की महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ पदाधिकारी एवं राष्ट्रपति युवा अवार्ड प्राप्त श्रीमती भगवती जोशी ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ग्रामीण पृष्ठभूमि की महिलाओं को सोमवार को एलोवेरा, गुलाब, नीम, बकरी के दूध आदि विभिन्न प्रकार के हर्बल साबुन बनाने की विधि सिखाई गईl महिलाओं को प्रशिक्षित कर रही श्रीमती जोशी ने बताया कि मंगलवार को महिलाओं को सर्फ बनाने की निशुल्क ट्रेनिंग दी गईl


प्रशिक्षण के दौरान किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ की ओर से महिलाओं के लिए चलाये जा रहे स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण कार्यों की भी जानकारी दी गईl प्रशिक्षण शिविर में समर्थ सेवा संस्थान और विकल्प सेवा संस्थान का भी सहयोग रहाl


किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ की ओर से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार व अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए गांव-गांव साबुन, सर्फ और लिक्विड बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा हैl प्रशिक्षण के पश्चात महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन व उनके उत्पाद का मार्केट भी उपलब्ध कराया जाएगाl

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular