Monday, April 27, 2026
No menu items!
HomeHindi newsलदानी ग्राम सभा में लिए गए विकास कार्यों के प्रस्ताव, महिलाओं की...

लदानी ग्राम सभा में लिए गए विकास कार्यों के प्रस्ताव, महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

मावली, 20 अप्रैल। लदानी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने-अपने क्षेत्रों के विकास से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत किए। ग्राम सभा में विशेष रूप से महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और उन्होंने बढ़-चढ़कर अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर सुझाव दिए।

https://youtu.be/1LN_b9qwJRk

ग्राम सभा के दौरान प्रत्येक उपस्थित सदस्य ने अपने मोहल्ले, वार्ड एवं गांव के विकास से संबंधित प्रस्तावों का समर्थन किया। महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिला कर्मचारी, महिला प्रशासक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास एवं निर्माण कार्यों से जुड़े प्रस्ताव पारित कराने में रुचि दिखाई।

बैठक में मुख्य रूप से पेयजल व्यवस्था सुधारने, सड़कों के निर्माण, नालियों के निर्माण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव अधिक संख्या में सामने आए। ग्रामीणों ने इन आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने की मांग भी रखी।

https://youtu.be/NZYQ223RooI

ग्राम सभा में लदानी पंचायत क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, महिलाओं एवं पुरुषों की सक्रिय उपस्थिति रही। इस अवसर पर समाजसेवी डूंगर सिंह डूलावत, मुकेश पुरी गोस्वामी, चतुर्भुज गाडरी, शंकर लाल अहीर, दलीचंद अहीर, गोपाल लाल पालीवाल, चुन्नीलाल अहीर, माधव लाल गाडरी सहित विभिन्न गांवों के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

ग्राम सभा के अंत में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से क्षेत्र के समग्र विकास हेतु सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular