फतहनगर-सनवाड़, उदयपुर। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ के अधिशाषी अधिकारी छैल कुंवर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता सर्वेक्षण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपना बहुमूल्य फीडबैक प्रदान करें।
मुख्य बिंदु और फीडबैक देने का तरीका:
अभियान की शुरुआत: केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए सिटीजन फीडबैक की शुरुआत 24 अप्रैल से कर दी गई है l
समीक्षा का आधार: इस फीडबैक के माध्यम से शहर में चल रही विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।
शहर की रैंकिंग: नगरपालिका ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने और बेहतर रैंक दिलाने के लिए अपना फीडबैक अवश्य सुनिश्चित करें।
फीडबैक देने के माध्यम: नागरिक निम्नलिखित माध्यमों से अपनी राय दर्ज करा सकते हैं:
आधिकारिक लिंक: https://sbmurban.org/feedback
मोबाइल ऐप: स्वच्छता ऐप (Swachhata Mohua) या ‘Vote for your city’ ऐप
वेब पोर्टल: ‘Vote for your city’ पोर्टल के माध्यम से
नगरपालिका प्रशासन ने सभी सम्मानित नागरिकों से शहर की स्वच्छता साख को मजबूत करने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है।

