- हाड़ मांस के अहिंसात्मक गांधी से जापानी ब्लेक बैल्ट वाला “गांधी”
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर। कांग्रेस महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांतों पर चलने का दावा करती है। आज से 75 साल पहले हाड़-मास का एक व्यक्ति देश की आत्मा को समझते हुए अहिंसा के रास्ते पर चलकर अंग्रेजों के किले को चैलेंज कर रहा था। और आज एक व्यक्ति उसी का सरनेम गांधी का उपयोग कर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रहा है और संसद की सीढ़िया से भाजपा सांसद प्रताप सारंगी को धक्का मार कर गिरा रहा है।
पिज़्ज़ा, चिकन रोल और एनर्जी ड्रिंक पीकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों, प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड सबको अपनी शारीरिक ताकत से धकियाते हुए गरियाते हुए धक्का देते हुए कुचलते हुए आगे बढ़ रहा है। 57 साल के इस व्यक्ति को अपनी शारीरिक ताकत पर बहुत दंभ है कि वह इस उम्र में भी इतना फिट है और वह आम हिंदुस्तानी को अपने पैरों तले या अपनी हिम्मत से या अपनी ताकत से कुचल सकता है उसे अंदर से महसूस होता है ….क्योंकि वह जापानी मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट है।
वह देश का लीडर ऑफ अपोजिशन भी है लेकिन उसे लगता है कि यह पद उसे इतनी ताकत नहीं देता जितना कि उसे उसकी अपनी शारीरिक ताकत पर भरोसा है।
उसमें इतना दंभ और अहंकार इसलिए भी है क्योंकि उसके पिताजी उसकी दादी उसके पड़नाना सब भारत के प्रधानमंत्री रह चुके हैं तो वह ऐसे माहौल में पला बड़ा है कि उसे ना सुनने का या कोई उसे रोके वह बर्दाश्त ही नहीं है।
उसकी इस मानस स्थिति को समझा जा सकता है क्योंकि वह बीते 25 साल से सत्ता में आने की लगातार असफल कोशिश कर रहा है इस सफर की शुरुआत 2007 के उत्तर प्रदेश चुनाव से हुई थी जब उसने भट्टा पारसौल से संघर्ष की शुरुआत की थी यूपी में और दलितों के घर में जा जाकर खाना खाया था और जब बात नहीं बनी तो स्वीकार किया जनमत के आदेश को।
लेकिन अब वह ऐसा नहीं करता अब वह जनमत के आदेश को स्वीकार नहीं करता वह सीधा कहता है कि उसे हराया गया है और जानबूझकर हराया जा रहा है ईवीएम मशीन का सहारा लिया जा रहा है और अब वोट लिस्ट में ही फेर बदल कर उसके वोटरों का नाम काटा जा रहा है।
बीते 4 सालों से वह अलग-अलग मंचों पर कह रहा है कि वह भारत को एक देश मानता नहीं है वह इसे एक राज्यों का समूह मानता है और वह कहता है कि उसकी लड़ाई सीधे राज्य से है यानी कि भारत से है और दोस्तों में आपको बता दूं कि यह लैंग्वेज वामपंथी और अर्बन नेशनल यूज करते हैं।
तो आप समझ ही सकते हैं कि वह 57 साल का अपनी शारीरिक शक्ति की दंभ में भरा और जापानी मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट युवा इन दोनों किन लोगों के साथ घिरा हुआ है।
उसका साथी सलीम उर्फ योगेंद्र यादव कह चुका है कि अब दिल्ली का तख्त वोट से नहीं सड़क से लिया जाएगा। बीते तीन दिनों से शारीरिक ताकत, रील और छापामार युद्ध पद्धति का जो इस्तेमाल यह 57 साल का युवा कर रहा है उसे पता चल सकता है कि आत्म बल के नाम पर वह कितना शून्य है।
तिलचट्टा पार्टी से सीख लेते हुए पिज़्ज़ा चाऊमीन और चिकन रोल खाकर उसने आंदोलन को एक इवेंट बनाकर रख दिया है। वह चाहे सिक्योरिटी गार्ड हो या कोई प्रशासनिक अधिकारी हो या कोई पुलिस अधिकारी हो सबको धमकी वाले लहजे में कहता है जो भी मुझे रोक रहा है या मेरे सवालों का जवाब सही से नहीं दे रहा है उन सब का हिसाब किया जाएगा। इस पर से तुर्रा यह कि यह कहने के बाद वह और उसकी पूरी पार्टी कहती है कि उनका आंदोलन उनका प्रदर्शन अहिंसात्मक है शांतिपूर्वक है।
प्रदर्शन के दौरान वह दिल्ली पुलिस की महिलाओं कांस्टेबल को इस तरह से छूता है कि देखकर शर्म आ जाए और उसी की देख देख में उसकी बहन भी महिला पुलिसकर्मी को जोर कोहनी मारने से नहीं चूकती है। वह तो भला हो हर आदमी के पास कैमरे वाले मोबाइल का जिससे कि इन दोनों भाई बहन और कांग्रेस की यह शांतिपूर्वक आंदोलन की अहिंसा वादी क्रिया सबके सामने आ गई है। और आ रही है।
आज कांग्रेस के कथित अहिंसात्मक आंदोलन का चौथा दिन है और कल यानी 10 अक्टूबर को तिलचट्टा पार्टी ने दिल्ली कूच के ऐलान किया है। लड़ाई क्रेडिट की है कांग्रेस और तिलचट्टा पार्टी के बीच में।
दोनों और ज्यादातर सभी विपक्षी दलों की मांग है की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाया जाए। मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन भी है उसके बावजूद सभी चाहते हैं कि सड़क के रास्ते संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को हटाया जाए जैसा कि नेपाल और बांग्लादेश में और श्रीलंका में हो चुका है।
मोदी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर एक बार अपना मुंह जला चुके हैं इसलिए उम्मीद है कि इस बार वे यह गलती नहीं दोहराएंगे। उम्मीद यह भी है कि कल के आंदोलन को मोदी सरकार निपट लेगी लेकिन सारा जोर मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट में लगाना होगा कि उसके द्वारा अनौपचारिक तौर पर नियुक्त किए गए मुख्य चुनाव आयुक्त पर कोई आंच ना जाए।
3 दिन तक चले इस घटनाक्रम और उससे पहले प्रधानमंत्री आवास पर अचानक हल्ला बोल प्रदर्शन से साफ हो गया है अब मोदी और देशभक्ति का मुकाबला अर्बन नक्सल तथा माओवादी कांग्रेस मुस्लिम लीग से है। वंदे मातरम पूरा गाना…गाने से इनकार करना और इजरायली यात्रियों से भरे प्लेन में कप्तान स्मिथ मछार की बहादुरी के लिए एक शब्द में नहीं बोलना। साफ बताता है कि 57 साल का जापानी मार्शल आर्ट का सीना वोट के लिए किन के लिए धड़कता है और पारिवारिक पार्टी बन चुकी कांग्रेस की दशा- दिशा किस और है।
