Wednesday, August 19, 2026
No menu items!
HomeHindi newsमावली बच्ची दुष्कर्म-हत्या मामला: 3 दिन के भीतर पीड़िता के भाई को...

मावली बच्ची दुष्कर्म-हत्या मामला: 3 दिन के भीतर पीड़िता के भाई को मिलेगी संविदा पर सरकारी नौकरी, एसडीएम ने दिया आश्वासन

किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ के नेतृत्व में आदिवासी और सर्व समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दोषी की फांसी की बहाली के लिए सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर करने के लिए दिया एक माह का समय

मावली, 18 अगस्त। मावली क्षेत्र में मार्च 2023 में घटित 8 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म व नृशंस हत्या के मामले में मंगलवार को उपखंड अधिकारी ने आश्वस्त किया कि बालिका के भाई को 3 दिन के भीतर संविदा पर सरकारी नौकरी अपलब्ध करा दी जाएगी। किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ के नेतृत्व में आदिवासी समाज, सर्व समाज तथा मृतका के पिता व भाई के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता के दौरान उन्होंने यह बात कही।

उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में पहली मांग के तहत जोधपुर हाईकोर्ट द्वारा मुख्य दोषी कमलेश सिंह की मृत्युदंड की सजा को रद्द कर आजीवन कारावास में बदलने के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट विशेष अनुमति याचिका दायर करने और विशेष अधिवक्ता नियुक्त कर मजबूत पैरवी करने का आग्रह किया गया। इस पर एसडीएम ने आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखकर अनुशंसा करेंगे।

दूसरी मांग में पीड़िता के भाई को मावली उपखंड मुख्यालय पर किसी भी सरकारी विभाग में संविदा पर नौकरी लगाने की बात पर उपखंड अधिकारी ने आश्वस्त किया कि वे 3 दिन के भीतर इसे करा देंगे। लोपड़ा सरपंच लोगर लाल भील ने कहा कि 2023 में पीड़िता के भाई को उदयपुर मुख्यालय पर संविदा नौकरी दी गई थी, जो केवल 2-3 माह ही चल सकी। पीड़िता के पिता,आदिवासी समाज और सर्वसमाज ने इस विषय को जोर-शोर से उठाने के लिए किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ का आभार प्रकट किया।

किंग सेना और सर्व समाज ने कहा कि संविदा पर नौकरी लगाए जाने की तरह उन्हें पूरा भरोसा है कि राज्य सरकार एक महीने के भीतर सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी लगाने का कदम उठाएगी। ऐसा नहीं करने पर आदिवासी एवं सर्व समाज आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे।

प्रतिनिधिमंडल में लोपड़ा सरपंच लोगर लाल भील, मृतका के पिता व भाई (राजू) सहित मगू भील, प्रेमा भील, उदा भील, कालू भील, भीमा भील, जवेरी लाल, रामेश्वर लाल, कमलेश, रूप लाल, भगवान लाल, लक्ष्मण, पुष्कर, लहरी लाल, मदन, राजू, डूंगर सिंह, दिनेश खटीक, इंदर सिंह चौहान, गुलाब सिंह राव, विनय खटीक, विक्रम सिंह देवड़ा, देवी सिंह गुर्जर, उदय लाल भील, जमना लाल भील, प्रकाश सालवी, धनेंद्र सिंह सरोहा, भज्जा राम डांगी, अमरचंद डांगी, हर्ष नासा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular