Monday, August 24, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsफतहनगर सनवाड नगर पालिका चुनाव की “मलाई” का हुआ खुलासा

फतहनगर सनवाड नगर पालिका चुनाव की “मलाई” का हुआ खुलासा

सीनियर रिपोर्टर- श्रीमती भगवती जोशी

उदयपुर, 24 अगस्त। फतहनगर-सनवाड नगर पालिका चुनाव में इन दिनों “मलाई” की चर्चा है। “मलाई” से घी बनता है या रबड़ी। इसका खुलासा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका चुनाव पर्यवेक्षक भंवर सिंह ने इस पूरे मामले पर अपना रुख स्पष्ट किया।

पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि उनकी ओर से ‘मलाई खाने’ जैसी कोई बात नहीं कही गई थी। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने यह बात रखी थी कि कुछ पदों पर बैठने वाले लोग मलाई खाते हैं। भाजपा नेता के मुताबिक, उन्होंने केवल कार्यकर्ताओं की बात का जवाब देते हुए कहा था कि भाजपा में ऐसी कोई संस्कृति नहीं है।

“हमारी पार्टी जीरो टॉलरेंस पर करती है काम” पर्यवेक्षक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सिंह ने बातचीत में स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के साथ कार्य कर रही है। भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी गलत काम नहीं करता। पार्टी के मंडल अध्यक्ष और नगर पालिका के उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया पर भ्रष्टाचार के आरोपों के सवाल पर उन्होंने कहा, “विपक्ष लगातार निराधार आरोप लगा रहा है। पिछले 5 सालों से हम लगातार कार्यकर्ताओं के बीच आ रहे हैं, लेकिन कभी किसी ने उनके खिलाफ किसी भी तरह के गलत काम या भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं की।”

सबूत है तो पेश करें पार्टी पदों पर बैठे पदाधिकारियों पर लग रहे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने चुनौती दी कि यदि किसी के पास इस बात का कोई ऑडियो, वीडियो या रिकॉर्डिंग का सबूत है, तो उसे सामने लाए। उन्होंने दोहराया कि कार्यकर्ताओं की बात का केवल जवाब दिया गया था और भाजपा पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular