Wednesday, September 23, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsउदयपुर शहर में 25 सितंबर से अब 72 घंटे के अंतराल पर...

उदयपुर शहर में 25 सितंबर से अब 72 घंटे के अंतराल पर होगी पेयजल पूर्ति

उदयपुर, 23 सितंबर। कमजोर मानसून और शहर की झीलों में पानी की कम आवक रहने के कारण उदयपुर शहर में पेयजल आपूर्ति का अंतराल बढ़ाया जा रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शुक्रवार 25 सितंबर से शहर में 48 घंटो के स्थान पर 72 घंटो के अंतराल से जलापूर्ति की जाएगी। विभाग ने इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों का आपूर्ति शेड्यूल जारी किया है। उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति के निर्धारित समय में कोई बदलाव नही किया गया है सिर्फ आपूर्ति अब प्रत्येक 48 के बजाय 72 घंटो में की जाएगी।

इस नई व्यवस्था में शहर के प्रमुख आवासीय क्षेत्रों के साथ पुरानी बस्तियों और ऊंचाई वाले इलाकों को भी शामिल किया गया है। सविना, सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-6 व सेक्टर-14, गोवर्धन विलास, पटेल सर्किल, रेलवे क्षेत्र, राजेंद्र नगर, गायत्री नगर, शांति नगर, आदर्श नगर और ज्ञान नगर सहित कई कॉलोनियों में नए निर्धारित अंतराल के अनुसार पानी पहुंचाया जाएगा।

इसी तरह माछला मगरा, सूरजपोल, हाथीपोल, चांदपोल, लालघाट, घंटाघर, बड़ा-छोटा भोईवाड़ा, अंबामाता, अंबावगढ़, और सज्जननगर क्षेत्र भी नई आपूर्ति व्यवस्था में शामिल हैं। फतहसागर से जुड़े शेड्यूल में लालमगरी, सज्जननगर, एकलव्य कॉलोनी, अंबावगढ़, पंचवटी, हाथीपोल, चमनपुरा, लोहार बाजार, अश्विनी बाजार, दिल्ली गेट, भुपालपुरा और अशोकनगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए भी पूर्ववर्ती समय अनुसार 72 घंटो के अंतराल में आपूर्ति की जाएगी।

जलदाय विभाग ने आमजन से अपील की है कि 72 घंटे के अंतराल को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मात्रा में पानी का भंडारण करें और पानी का उपयोग मितव्ययता से करें। यह व्यवस्था आगामी मानसून तक उपलब्ध जल संसाधनों से शहर की पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular