Thursday, April 2, 2026
No menu items!
HomeHindi newsगाय की आंख का ट्यूमर निकाला, फतहनगर पशु सेवा समिति ने दिखाई...

गाय की आंख का ट्यूमर निकाला, फतहनगर पशु सेवा समिति ने दिखाई मानवता

फतहनगर। श्री पशुपतिनाथ निराश्रित पशु सेवा समिति, फतहनगर ने एक गंभीर रूप से बीमार गाय की आंख का सफल ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाला और उसे सुरक्षित आश्रय प्रदान किया।

तीन दिन पूर्व, समिति को सूचना मिली कि एक गाय की आंख में समस्या है। तुरंत गाय को समिति के केंद्र पर लाया गया, जहाँ डॉ. हरिओम कुमावत एवं उनकी समस्त टीम ने उसकी स्थिति का निरीक्षण किया। लगातार उपचार के बावजूद, आंख में ट्यूमर के कारण गाय की एक आंख से दृष्टि समाप्त हो चुकी थी।

समिति ने तत्काल निर्णय लिया और ऑपरेशन किया। ऑपरेशन सफल रहा और गाय अब सुरक्षित है। भविष्य में उसकी देखभाल और पोषण के लिए उसे समिति के आजीवन सेवा केंद्र में रखा गया।

विशेष आभार: डॉ. हरिओम कुमावत और उनकी पूरी टीम को, जिनके समर्पण और निस्वार्थ सेवा से यह कार्य संभव हुआ।

और पढ़ें : 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा विशेष अभियान शुरू राज्यभर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी और यातायात अनुशासन पर खास जोर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular