Monday, April 6, 2026
No menu items!
Homefatehnagarफतहनगर में मेवाड़ टांक समाज का युवक -युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

फतहनगर में मेवाड़ टांक समाज का युवक -युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

उदयपुर /फतहनगरl अखिल भारतीय मेवाड़ टाक समाज द्वारा एक दिवसीय नव युवक -युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार को फतहनगर स्तिथ निकुंज वाटिका में किया गया .समाज द्वारा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक -युवतियों को परिचय के लिए और अपने पसंद का वर का चयन करने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करना है .
इस आयोजन में समाज के प्रबुद्धजन , युवक -युवतिया और भारी संख्या में नारी शक्ति सम्मिलित हुए .
इस परिचय सम्मेलन में समाज के 95 युवकों और 25 युवतियों के बायो डाटा प्राप्त हुए जिस पर युवक -युवतियों का परिचय करवाया गया , जहा पर युवक – युवतियों के साथ साथ उनके परिवारजन भी आपस में मिले बातचीत हुई .

आज का यह परिचय सम्मेलन बहुत ही रोचक , शानदार एवं सफल रहा जिसका पूरा श्रेय आयोजन करता टीम को जाता है जिन्होंने अथक प्रयास व कड़ी मेहनत से ही यह आयोजन को सफल बनाया .

इस आयोजन में समाज के बच्चे जिन्होंने 10वी और 12वी क्लास में 75% या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले बच्चो को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेट कर उनका सम्मान किया गया .यह पारितोषिक भेरूलाल जी टांक , छोटीसादड़ी और बंटी जी टांक , देवाली उदयपुर की तरफ से रहा

इस कार्यक्रम के मंच का संचालन रोशन लाल जी टांक बड़गांव उदयपुर एवं सुरेश जी टांक , घासा , उदयपुर द्वारा किया गया.

समाज के प्रबुद्धजनों ने बताया की समाज द्वारा समाज के हित में एक अच्छी शुरुआत की है जो की सफल रही. और आशा है की आगे भी इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे ..

आयोजन में लक्ष्मी लाल जी टांक ,सनवाड़ मुकेश जी टांक , फतेहनगर नाथूलाल जी टांक ,भोपाल सागर
दशरथ जी टांक ,फतेहनगर
नंदकिशोर जी टांक ,हीरावास फतेहनगर चांदमल जी टांक ,फतेहनगर कच्ची बस्ती
सुरेश जी टांक ,भोपाल सागर
दिनेश चंद्र टांक ,भोपाल सागर
प्रकाश की टांक ,बनेडिया
देवीलाल जी टांक ,बबराणा
दिलीप कुमार टाक ,कपासन
रतन लाल जी टाक , कपासन का सहयोग रहा l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular