Wednesday, August 26, 2026
No menu items!
HomeHindi newsडॉ. जैनेंद्र कुमार जैन पुनः सर्वसम्मति से श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक...

डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन पुनः सर्वसम्मति से श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फतहनगर के अध्यक्ष मनोनीत

फतहनगर। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के द्विवार्षिक चुनाव साधना सदन परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन को आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर पुनः मनोनीत किया गया। डॉ. जैन के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही पूरे संघ परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

उल्लेखनीय है कि डॉ. जैन इससे पूर्व भी तीन कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं। उनकी स्पष्टवादिता, संगठन के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी को देखते हुए संघ सदस्यों ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है। साधना सदन का निर्माण भी उनके पिछले कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें: एन.एस.एस राष्ट्र निर्माण की योजना: राजकीय महाविद्यालय मावली में तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का हुआ समापन

अम्बेश मूल पावन धाम में टेका मत्था

अध्यक्ष पद पर मनोनयन की घोषणा के बाद डॉ. जैन ने अम्बेश मूल पावन धाम पहुंचकर दर्शन-वंदन किए। इस दौरान उन्होंने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संघ के विकास एवं सामाजिक कार्यों के लिए सदैव तन, मन और धन से समर्पित रहेंगे।

बैठक में 80 से अधिक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे

चुनाव बैठक की अध्यक्षता शांतिलाल पीपाड़ा एवं पारसमल बाफना ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन निलेश पोखरना ने किया। इस अवसर पर संघ के लगभग 80 गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने डॉ. जैन का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

जल्द होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन ने बताया कि संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा आगामी दो से चार दिनों के भीतर कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular