फतहनगर, 07 अप्रैल ।
कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था द प्रोग्रेसिव नेशन द्वारा लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
संस्था की सह-संस्थापक पारुल वर्डिया के नेतृत्व में आयोजित हेयर डोनेशन अभियान के अंतर्गत 12 इंच लंबे बाल एकत्रित किए जाते हैं, जिनसे कैंसर उपचार के दौरान बाल खो चुके मरीजों के लिए विग तैयार की जाती है।
संस्था द्वारा आयोजित यह 45वां हेयर डोनेशन अभियान रहा, जो समाज में सेवा, संवेदनशीलता और मानवता का प्रेरणादायी संदेश दे रहा है। इस अवसर पर सुहानी विजयवर्गीय (पुत्री अशोक विजयवर्गीय) एवं मानसी खोईवाल (पुत्री लोकेश खोईवाल) ने अपने 12 इंच लंबे बाल दान कर मानवता की मिसाल पेश की। साथ ही चित्तौड़गढ़ निवासी नम्रता गदिया (पत्नी विनोद जैन) ने भी इस पुनीत कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

डोनेशन करने वाले सभी प्रतिभागियों ने समाज के अन्य लोगों से भी इस नेक कार्य में आगे आने का आह्वान किया। यह पहल न केवल कैंसर मरीजों को आत्मविश्वास प्रदान करती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी सशक्त बनाती है।
इस अवसर पर रीना खोईवाल एवं पूजा विजयवर्गीय भी उपस्थित रहीं। वहीं इस हेयर डोनेशन अभियान को सफल बनाने में एम. जी. यूनिसेक्स के मनीष सेन का विशेष सहयोग रहा।
