उदयपुर, 29 अप्रैल। उदयपुर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोनक कंठालिया, पुत्र राजेंद्र कंठालिया ने कैंसर पीड़ितों की सहायता हेतु अपने केश दान किए। उन्होंने यह हेयर डोनेशन अपने मित्र अभिषेक भंडारी की वर्षीतप तपस्या के उपलक्ष में किया।
यह हेयर डोनेशन द प्रोग्रेसिव नेशन संस्था के माध्यम से किया गया। संस्था की सह-संस्थापक पारुल वर्डिया के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत 12 इंच बाल लिए जाते हैं, जिनसे कैंसर उपचार के दौरान बाल खो चुके मरीजों के लिए विग तैयार की जाती है।

यह संस्था का 47वां हेयर डोनेशन रहा, जो समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दे रहा है। इस अवसर कीर्ति भंडारी ने भी अपने केश दान कर इस पुनीत कार्य में योगदान दिया। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस नेक कार्य में आगे आने का आह्वान किया।
इस पहल से न केवल कैंसर मरीजों को आत्मविश्वास मिलता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी सशक्त होती है। इस अवसर प्रतीक्षा कंठालिया, मानविक कंठालिया, स्नेहलता कंठालिया एवं गौरव कंठालिया उपस्थित रहे।
