Thursday, August 6, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsफतेहनगर-सनवाड़ में RUIDP फेज-5 के विकास कार्यों पर मंथन, हितधारकों ने दिए...

फतेहनगर-सनवाड़ में RUIDP फेज-5 के विकास कार्यों पर मंथन, हितधारकों ने दिए अहम सुझाव

‘संवाद’ कार्यशाला में सीवरेज, ड्रेनेज और जल निकासी व्यवस्था सुधार पर रहा विशेष जोर

फतेहनगर-सनवाड़, 6 अगस्त। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के पांचवें चरण के अंतर्गत फतेहनगर-सनवाड़ में प्रस्तावित शहरी विकास कार्यों को लेकर गुरुवार को हितधारक परामर्श कार्यशाला ‘संवाद’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय हितधारकों से सुझाव प्राप्त कर विकास कार्यों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी बनाना रहा।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी रमेश सिरवी, निवर्तमान सभापति मंजू भील, निवर्तमान उपाध्यक्ष नितेश सेठिया, कल्याण सिंह पोखरणा, कृष्णगोपाल सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में RUIDP के परियोजना प्रबंधक प्रभारी अनिल पाटीदार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से फेज-5 के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने परियोजना की रूपरेखा, संभावित कार्यों तथा उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया।

सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था सुधार पर दिए सुझाव

कार्यशाला के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं हितधारकों ने स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विशेष रूप से शहर की सीवरेज एवं ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नालों की नियमित सफाई तथा जल निकासी व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने परियोजना के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपने सुझाव एवं विचार भी साझा किए।

जनभागीदारी से ही सफल होंगे विकास कार्य : एसडीएम

उपखंड अधिकारी रमेश सिरवी ने कहा कि किसी भी विकास परियोजना की सफलता जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा हितधारकों से प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता के साथ परियोजना में शामिल किया जाए।

आभार के साथ कार्यशाला का समापन

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं हितधारकों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन के माध्यम से स्थानीय विकास योजनाओं में जनसहभागिता को बढ़ावा देने और परियोजना को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular