Thursday, August 6, 2026
No menu items!
HomeHindi newsआरयूआईडीपी: फतेहनगर-सनवाड़ में प्रस्तावित विकास कार्यों पर जनप्रतिनिधियों एवं हितधारकों से संवाद...

आरयूआईडीपी: फतेहनगर-सनवाड़ में प्रस्तावित विकास कार्यों पर जनप्रतिनिधियों एवं हितधारकों से संवाद 6 अगस्त को

उदयपुर, 05 अगस्त। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) द्वारा पांचवें चरण के अंतर्गत नगरपालिका फतेहनगर-सनवाड़ में प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ ष्आरयूआईडीपी संवादष् का आयोजन गुरुवार को नगर पालिका सभागार में किया जाएगा। इस दौरान आरयूआईडीपी के पांचवें चरण के अंतर्गत फतेहनगर-सनवाड़ में प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त कर परियोजना को अधिक प्रभावी, जनहितकारी एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उदयपुर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत राज चुनाव की तैयारियां पूर्ण

परियोजना नगर प्रभारी अनिल पाटीदार ने बताया कि नगरपालिका फतेहनगर-सनवाड़ में लगभग 11.12 करोड़ की लागत से अपशिष्ट जल प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा शोधित जल के पुनः उपयोग से संबंधित कार्य प्रस्तावित हैं। इन कार्यों के माध्यम से शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिकों को अधिक सुरक्षित, टिकाऊ एवं गुणवत्तापूर्ण शहरी आधारभूत सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular