Thursday, August 6, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsफतहनगर–सनवाड़ को रक्त के लिए आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प, 9 अगस्त को...

फतहनगर–सनवाड़ को रक्त के लिए आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प, 9 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

फतहनगर–सनवाड़। क्षेत्र को रक्त की उपलब्धता के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मंगल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, लायंस क्लब फतेहनगर एवं अग्रवाल समाज संस्थान, फतेहनगर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 9 अगस्त 2026 को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

READ MORE : ‘कल जेन अल्फा, बीटा और डेल्टा आएंगे…’: छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस वापस लेने पर सुप्रीम कोर्ट में उठे सवाल

शिविर का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मंगल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, फतेहनगर में होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की है।

आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती और यह पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान के बाद कुछ ही मिनटों के विश्राम के पश्चात व्यक्ति अपने सामान्य कार्य कर सकता है।

शिविर के माध्यम से असहाय एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजकों ने कहा कि “रक्तदान महादान है”, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि 9 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और फतेहनगर–सनवाड़ को रक्त के लिए आत्मनिर्भर बनाने के इस संकल्प को सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular