Friday, May 1, 2026
No menu items!
HomeHindi newsराजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

हीट वेव प्रबंधन पर भी फोकस राजस्व अधिकारियों की बैठक

उदयपुर, 30 अप्रैल। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में आयोजित हुई। इसमें विभिन्न लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में जिले के सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों जैसे नामांतरण, सीमाज्ञान और पत्थरगढ़ी सहित अन्य धाराओं में दर्ज प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पिछली बैठक से तुलनात्मक विश्लेषण करते हुए सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायिक कार्य नियमित रूप से संचालित किए जाएं और प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में राजस्थान संपर्क पोर्टल, जनसुनवाई, मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ एवं विभिन्न आयोगों से संबंधित लंबित परिवेदनाओं की भी समीक्षा की गई। कलक्टर ने न्यू प्रगति वाले अधिकारियों के मोबाइल एप की जांच करते हुए उन्हें गंभीरता से कार्य करते हुए बकाया प्रकरणों में अपेक्षित कार्रवाई जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा भूमि आवंटन, भूमि अधिग्रहण से जुड़े प्रकरणों में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

हीट वेव की स्थिति को देखते हुए जिला कलक्टर ने पेयजल और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त व्यवस्थाएं रखने तथा पशुओं के लिए चारा-पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम (सिटी) जितेंद्र ओझा सहित जिले के सभी राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular