Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
HomeHindi newsसांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन समारोह

सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन समारोह

फतहनगर। फतहनगर में गुरुवार को चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत सांसद खेल आयोजितसांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत नगरपालिका क्षेत्र फतहनगर सनवाड़ मे आयोजित खेल प्रतियोगिता के प्रथम चरण का समापन समारोह आज बड़े धूमधाम से किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मावली विधानसभा प्रभारी व प्रत्याशी कृष्ण गोपाल जी पालीवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने करी। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, नगरपालिका अध्यक्ष मंजु भील, sc मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटिक, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ऋतु अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चपलोत, सुनील डांगी, खेल प्रेमी जैनेन्द्र जैन उपस्थित रहे।

विजेता टीमों की घोषणा
समारोह में विजेता टीमों की घोषणा की गई, जिसमें क्रिकेट मे वार्ड 19 विजेता व वार्ड 9 उप विजेता रही। वाली बोल मे फ़तेह एकेडमी स्कूल विजेता व बजरंग क्लब धूनी उप विजेता रही। कबड्डी मे स्कूल टीम छात्रा 10 th क्लास विजेता व सनवाड़ उपविजेता रही। पुरुष वर्ग मे वार्ड 1 विजेता व 12th क्लास उप विजेता रही। रसा कसी मे वार्ड 21 विजेता व स्कूल टीम उप विजेता रही। पुरुष टीम मे भाजपा मण्डल विजेता व स्कूल टीचर उप विजेता रही। 100 मीटर दौड़ हर्षिता यादव विजेता, रानू उप विजेता रही। निम्बू चमच रेस मे गरिमा छिपा विजेता रही।

उपस्थित लोग
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अशोक मोर, रोशन खटीक, खेल महोत्सव मण्डल प्रभारी सोहन गायरी, पार्षद विनोद धर्मावत, सोहन खटीक, हेमलता देवड़ा, हमीदा बानो, पार्षद प्रतिनिधि रमेश तेली, विनोद चावड़ा, भेरूलाल बेरवा, प्रकाश देवड़ा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा देवड़ा, जिला मंत्री मोहित बंसल, मंडल उपाध्यक्ष रामचंद्र मेहलाणा, ॐ प्रकाश टेलर, स्कूल व्याख्या सुरेश खटीक, भानसिंह, दिनेश देवपुरा, श्रेयान्स पोखरना, सुनील कोठारी, बालू लाल सेन, खेल महोत्सव मण्डल सह संयोजक दीपक बड़गुर्जर, शैलेश मीणा, शुभम प्रजापत, मनोज सेन, चेतन सेन, भावेश सालवी, समता टेलर, आशा यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संचालन
कार्यक्रम का संचालन सांसद खेल महोत्सव मण्डल संयोजक संतोष प्रजापत ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular