Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeNewsnewsभगवा रंग में रंगा गोविंदपुरा मंडल ,मावली खंड

भगवा रंग में रंगा गोविंदपुरा मंडल ,मावली खंड

भगवान गोविंद की नगरी गोविंदपुरा और चामुंडा माता की नगरी गादोली पंचायत में भगवा की धूम मची

मावलीl संघ के 100 वर्षों के साधना (शताब्दी वर्ष )पर मावली खंड के गोविंदपुरा मंडल में बुधवार को विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में त्रिवेणी संगम के साथ धर्म सभा हुई । गांव गादोली चारभुजा मंदिर , गोविंदपुरा चारभुजा मंदिर , चिपी खेड़ा चारभुजा मंदिर एवं वाजमियां चारभुजा मंदिर से डीजे के साथ कलश यात्रा सभी मार्ग से होते हुए सभा स्थल खेल मैदान गादोली तलाई पहुंची ।


इस अवसर पर त्रिवेदी संगम के रूप में कलश यात्रा सभा स्थल पर पहुंची जिसमें संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ ।महिला शक्ति के रूप में परिवार प्रबोधन का विषय पर अनीशा जी शर्मा (नारायणी सखी मावली समरसता गतिविधि के तहत) ने रखाl नीलम दीदी गायत्री परिवार मावली ने सामाजिक समरसता व पर्यावरण विषय में जानकारी दीl

मुख्य वक्ता प्रेम शंकर आमेटा ( प्रांत सह धर्म जागरण प्रमुख ने संघ की पृष्ठभूमि व शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन आयोजन के हेतु बताते हुए नागरिक शिष्टाचार एवं स्वबोध पर अपने विचार व्यक्त किये । हिंदू समाज में जब तक संगत व संगत चलती रहेगी तब तक हिंदू समाज का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। 100 वर्ष से अधिक उम्र के भैरू महाराज (नवाणिया आश्रम) ने कहा कि संगठन बनाने पर समाज का भला रहेगा । संघ वालों के साथ सब लगे रहो , सबकाभला होगा।

पंचदश नाम जूना अखाड़ा के संत संजय गिरी जी महाराज ने सनातन समाज को एकजुट होकर सनातन को सनातन बनाए रखने पर अपना उद्बोधन दिया वह अपने परिवारों को अपनी मर्यादा में रह कर समाज सहयोग करें सहायता करनी चाहिएl


साथ में रोहित पुरी जी संत ने पांच प्रण दिलाये और हिंदू समाज एक पुत्र संघ के नाम व एक संत के नाम पर हर परिवार दे तब ही सनातन का भला होगा। अंत में 6000 लोगों ने महाप्रसादी को प्राप्त किया और छोटे गांव में सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया और अंत में भारत माता की आरती के साथ भोजन मंत्र कर कर प्रसादी ग्रहण की गईl

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular