2 मई से 50 दिवसीय काउंटडाउन अभियान
उदयपुर, 30 अप्रैल। 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
2 मई से प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में योग अभ्यास कराया जाएगा। इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य, ज्ञान और विश्व शांति के लिए योग” रखी गई है।
