Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsफतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

  • विधायक पुष्करलाल डांगी की अगुवाई में हुई बैठक, संगठन को मजबूत कर कांग्रेस का बोर्ड बनाने का लिया संकल्प

फतहनगर। आगामी फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार, 2 अगस्त को रेलवे स्टेशन के समीप गुलाब वाटिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक लोकप्रिय विधायक पुष्करलाल डांगी की अगुवाई में हुई। इसमें कांग्रेस के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में जिला चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश चौधरी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, जिला सह प्रभारी डिंपल कुंवर राठौड़, मावली प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, देहात जिला प्रभारी ललित गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य, जिला नेता राजावत, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोखरू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक वैष्णव, फतहनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, यूथ कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष रोनक गर्ग, पार्षद मनोहरलाल त्रिपाठी, सुनील मुंदड़ा, हमीदा बानो, नरेश जाट, डूंगर मीणा एवं विनोद यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE : मावली बालिका हत्या मामला: सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर कर, दोषी को फांसी बहाली की मांग

“संगठन को मजबूत कर हर जगह कांग्रेस का बोर्ड बनाना है”

जिला चुनाव प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मजबूती और संगठन की एकजुटता से ही सरकारें बनती हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरकर फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाना है।

ईमानदार और प्रभावशाली उम्मीदवारों को टिकट देने पर जोर

जिला सह प्रभारी डिंपल कुंवर राठौड़ ने कहा कि प्रत्येक वार्ड से ईमानदार, सक्रिय और प्रभावशाली लोगों को उम्मीदवार बनाकर सुनियोजित रणनीति के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाना लक्ष्य है।

कार्यकर्ताओं की मेहनत सराहनीय, अधूरे कार्यों पर जताया खेद: डांगी

विधायक पुष्करलाल डांगी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जो मेहनत की है, वह वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं होने के कारण कई कार्यकर्ताओं के कार्य पूरे नहीं हो पाए, जिसका उन्हें खेद है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर पूरी तरह जागरूक और सक्रिय रहने का आह्वान किया।

डांगी ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों के प्रति अपनी नाराजगी और गिले-शिकवे खुलकर रखे हैं। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

कार्यकर्ताओं ने रखे गिले-शिकवे, एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प

बैठक के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन और क्षेत्र से जुड़े अपने गिले-शिकवे मंच के माध्यम से रखे। इसके बाद आगामी निकाय चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और जनसेवा के संकल्प पर चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने और फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवत सिंह राठौड़, भेरूसिंह चौहान, अभयसिंह, महेश चेचानी, लादूलाल गडोलिया, सुरेश जयमाल, पूर्व अध्यक्ष गोकल भील, रतन मीणा, राजेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश बार-बर, देवीलाल तेली, हेमंत गोयल, बाबूलाल उनिया, मोहम्मद बोहरा, शब्बीर बोहरा, नितेश पुरी गोस्वामी, विकास लावटी, निर्मल पाराशर, मदन प्रजापत, वर्दीशंकर बुनकर, इब्राहिम मंसूरी, मुकेश पहाड़िया, सुनील यादव, वैभव मारोठिया, नितेश पहाड़िया, प्रभुलाल धाभाई, हजारी जाट, सूरजमल जाट, रतन भील, बाबूलाल भील, रितेश यादव, तुलसीराम गुर्जर, ओमप्रकाश प्रजापत, देवीलाल जाट मोरठ, भगवानलाल जाट चंगेड़ी, सत्यनारायण यादव, अरुण यादव, दीपक बंसल, किशन गुर्जर, विद्याशंकर चनाल, कन्हैयालाल शर्मा, महावीर जैन, पुरुषोत्तम प्रजापत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राजेश गर्ग ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular