Monday, August 3, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsफतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक आज

फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक आज

फतहनगर , 1अगस्त।आगामी फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर 2 अगस्त 2026 (रविवार) दोपहर 2:00 बजे रेलवे स्टेशन के पास स्थित गुलाब मिल, फतहनगर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

READ MORE : फतह एकेडमी की छात्रा काजल शर्मा का नवोदय विद्यालय में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर

बैठक लोकप्रिय विधायक पुष्करलाल डांगी के नेतृत्व में होगी। बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिला चुनाव प्रभारी हरीश चौधरी, जिला चुनाव सह प्रभारी डिंपल कुंवर राठौड़, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, मावली विधानसभा प्रभारी अमित सैनी, मावली प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू तथा खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणावत संबोधित करेंगे।

बैठक में मावली विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं सहित फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने साथियों सहित समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

यह जानकारी फतहनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत एवं फतहनगर-सनवाड़ नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular