Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
HomeBusinessट्रंप ने 104% टैरिफ का लगाया झटका, तो चीन को याद आया...

ट्रंप ने 104% टैरिफ का लगाया झटका, तो चीन को याद आया भारत, दोस्ती के लिए बढ़ाया हाथ — जानें चीन ने क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार के बाद चीन में मची हलचल! अमेरिका ने नए टैरिफ का ऐलान कर दिया है, जिससे यह चीन पर बढ़कर 104% तक पहुंच जाएगा। इस दबाव के बीच अब चीन को भारत की याद सताने लगी है।

1. अमेरिका के टैरिफ अटैक के बाद चीन को भारत की अहमियत याद आई
2. चीन ने टैरिफ जंग में भारत से मांगी मदद
3. डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ बढ़ाकर किया 104% तक का प्रहार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारी टैरिफ हथौड़े के बाद चीन की मुश्किलें बढ़ गई हैं और अब उसे भारत की याद आ गई है। अमेरिका के कड़े फैसले से वैश्विक बाजारों में हलचल मच गई है। चीन भले ही अमेरिका के टैरिफ का सार्वजनिक रूप से विरोध कर रहा हो, लेकिन अंदर ही अंदर बेचैनी साफ झलक रही है। ऐसे में चीन ने भारत से मदद की गुहार लगाई है और मुश्किल हालात में साथ खड़े होने का आग्रह किया है। यह अपील ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ने चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 104% तक पहुंचाने का ऐलान कर दिया है।

चीन पर लगा 50% अतिरिक्त टैरिफ
पहले अमेरिका ने चीन पर 34% का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था, जिसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर समान टैरिफ लगाया। इससे ट्रंप नाराज़ हो गए और साफ कर दिया कि अगर चीन ने पलटवार करना बंद नहीं किया, तो वह 50% का अतिरिक्त टैरिफ थोप देंगे।

बुधवार से लागू होगा नया टैरिफ
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने जानकारी दी कि चीन पर 50% का नया अतिरिक्त टैरिफ बुधवार से लागू हो जाएगा। इसके बाद चीन पर कुल अमेरिकी टैरिफ 104% तक पहुंच जाएगा। इस कदम की आलोचना करते हुए भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था लचीली है, लेकिन मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular