Thursday, April 23, 2026
No menu items!
HomeHindi newsविश्व पृथ्वी दिवस पर विविध आयोजन

विश्व पृथ्वी दिवस पर विविध आयोजन

.जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक व प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

.तुलसी के पौधे व सीड बॉल्स का वितरण

उदयपुर, 22 अप्रैल। विश्व पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर द्वारा शहर भर में विभिन्न जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों की शुरुआत फतहसागर की पाल पर जागरूकता रैली से हुई, जिसमें नारायण सेवा संस्थान एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

हरित पहल को बढ़ावा देने हेतु आमजन को निःशुल्क तुलसी के पौधे एवं सीड बॉल्स वितरित किए गए। साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन प्रदूषण जांच शिविर भी लगाए गए। विभिन्न विद्यालयों में वाद-विवाद, चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular