Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsफ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के...

फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

उदयपुर, 21 अप्रैल। गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्यों, लाभान्वितों की संख्या तथा क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों पर विभागवार विस्तृत चर्चा की गई।

जिला कलेक्टर अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ्लैगशिप योजनाएं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं, इसलिए सभी विभाग इन योजनाओं का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए मैदानी स्तर पर आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

बैठक में जितेंद्र ओझा, विरमाराम, महावीर प्रसाद सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular