Monday, July 13, 2026
No menu items!
HomeHindi newsराजस्थान में आंगनबाड़ी कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम,मांगें नहीं मानीं तो होगा...

राजस्थान में आंगनबाड़ी कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम,मांगें नहीं मानीं तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

जयपुर। राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेशभर से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने, आईसीडीएस के अलावा अन्य विभागों के कार्य नहीं कराने और समय पर मानदेय सहित विभिन्न लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की।

बैठक में उठाई गई प्रमुख मांगें

समय पर मानदेय का नियमित भुगतान किया जाए।
ग्रेच्युटी संबंधी आदेश जल्द जारी किए जाएं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रुका हुआ इंक्रीमेंट बहाल किया जाए।
आईसीडीएस के अलावा अन्य विभागों का अतिरिक्त कार्य नहीं कराया जाए।
न्यायालय के आदेशों की पूरी तरह पालना सुनिश्चित की जाए।
उड़ान योजना की ऑनलाइन व्यवस्था को सरल बनाया जाए।
चुनाव ड्यूटी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुक्त किया जाए या नियमानुसार भुगतान दिया जाए।
गैर-आईसीडीएस कार्यों पर रोक लगाई जाए।

महासंघ की चेतावनी

महासंघ ने साफ कहा कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो राजस्थानभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular