- 168 लोगों ने रक्तदान किया, इसमें से 6 महिलाएं
फतहनगर, सनवाड़, 1 नवंबर। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, प्रखंड फतेहनगर-सनवाड़ के तत्वावधान में रविवार को हुतात्मा दिवस के अवसर पर कारसेवकों की स्मृति एवं श्रद्धांजलि स्वरूप विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 1990 एवं 1992 में अयोध्या कारसेवा में सम्मिलित हुए स्थानीय कारसेवकों का सम्मान किया गया।
शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह, सेवाभाव और मानवता के प्रति समर्पण देखते ही बन रहा था। रक्तदान के प्रति अभूतपूर्व उत्साह के चलते शिविर को दो चरणों में आयोजित करना पड़ा।विश्व हिन्दू परिषद जिला उपाध्यक्ष श्री निखिल जी खंडेलवाल एवं बजरंग दल जिला सह-संयोजक श्री सूरज जी शर्मा ने सूचना दी कि प्रथम चरण में ही 120 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प निभाया। इसके पश्चात भी रक्तदान के लिए उमड़ते जनसैलाब को देखते हुए अतिरिक्त रक्त संग्रहण किट मंगवानी पड़ीं। द्वितीय चरण में दोपहर 3 बजे प्रारंभ होकर शाम 5:30 बजे तक सनवाड़ के इतिहास का अब तक का सर्वाधिक रक्तदान कुल 168 रक्तदाताओं के सहयोग के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
नगरपालिका क्षेत्र के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरसेवक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष माननीय श्री राजेश जी चपलोत द्वारा 69वीं बार रक्तदान किया जो कि अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम को सफल बनाने के क्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं ने दायित्वपूर्ण एवं कर्मठता से बढ़ – चढ़कर अपनी सेवाएं दी।
यह आयोजन केवल रक्तदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज की एकजुटता, सेवा, समर्पण और संगठनात्मक शक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।
इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने वाले समस्त रक्तदाताओं, कार्यकर्ताओं, चिकित्सा टीम एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी महानुभावों का हृदय से आभार एवं साधुवाद।
🙏 रक्तदान महादान – आपका एक प्रयास किसी के जीवन का आधार बन सकता है।
