HomeLocal Newsफतहनगर-सनवाड़ में हुतात्मा दिवस पर कारसेवकों की याद में विशाल रक्त दान...

फतहनगर-सनवाड़ में हुतात्मा दिवस पर कारसेवकों की याद में विशाल रक्त दान शिविर का होगा आयोजन

फतहनगर-सनवाड़। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, प्रखंड फतहनगर-सनवाड़ के तत्वावधान में हुतात्मा दिवस के अवसर पर कारसेवकों की पावन स्मृति और उनकी शहादत को नमन करते हुए एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

कारसेवकों की शहादत को किया जाएगा नमन

यह आयोजन देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर कारसेवकों की याद में रखा गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारकर रक्तदान के महादान में अपनी सहभागिता निभाएं और मानवता का परिचय दें। “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” और “रक्तदान – महादान, मानवता की सच्ची पहचान” के संदेश के साथ इस शिविर को लेकर युवाओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

शिविर से जुड़ी मुख्य जानकारियां:

  • दिनांक: 1 नवंबर 2026
  • स्थान: भगत सिंह सर्कल, सनवाड़ हॉस्पिटल, फतहनगर-सनवाड़
  • समय: प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular