HomeLocal Newsफतहनगर-सनवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

फतहनगर-सनवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

फतहनगर। अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस, नगर शाखा फतहनगर-सनवाड़ के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों एवं वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।

माल्यार्पण व सभा का आयोजन:

यह कार्यक्रम विजयाराजे सिंधिया पार्क (श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर के पास, फतहनगर-सनवाड़) में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सफाई मजदूर यूनियन के नगर अध्यक्ष राजु कण्डारा ने की। सर्वप्रथम सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात एक सभा का आयोजन हुआ।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजु कण्डारा, किशन लाल कण्डारा, सज्जन कुमार, सायरी बाई, राजू लोट, सुनिता चनाल, जमादार सुरेश फतहनगर, मागी देवी, क्रान्ति घावरी, दिनेश कुमार घावरी, पप्पू लाल घावरी सहित समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular