Friday, February 13, 2026
No menu items!
HomeHindi newsऑनलाइन भरकर भी जमा करा सकते हैं मतदाता गणना प्रपत्र

ऑनलाइन भरकर भी जमा करा सकते हैं मतदाता गणना प्रपत्र

उदयपुर, 9 नवम्बर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरकर भी जमा करा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने के लिए ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करने की भी सुविधा दी है। ऑनलाइन आवेदन के लिए voters.eci.gov.in वेबसाइट पर फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध है। मतदाता केवल खुद अपने लिए ही ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर सकता है। इसके लिए मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड का उपयोग करने वाले ई-हस्ताक्षर उपकरण पर मतदाता का नाम बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए। इस प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए मतदाता का मोबाइल नंबर मतदाता पहचान पत्र से लिंक होना जरूरी है। अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन जमा करने वाले मतदाता को बीएलओ द्वारा दिया जाने वाला फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है।

अवकाश के दिन भी घर-घर पहुंचे बीएलओ, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

रविवार के अवकाश के दिन भी जिले में गणना प्रपत्र वितरण के लिए बीएलओ मतदाताओं के घर पहुंचे। वहीं, ईआरओ एईआरओ भी मैपिंग कार्य के निरीक्षण के लिए फील्ड में उतरे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने कम प्रगति वाले विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ को मिशन मोड में काम करते हुए मैपिंग की गति बढ़वाने के निर्देश दिए।

मावली विधानसभा क्षेत्र में ईआरओ रमेश सीरवी ने बूथ नंबर 187, 188, 191, 192 के मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण और मैपिंग कार्य का निरीक्षण किया। बड़गांव एईआरओ ने भाग संख्या 72, 75, 88, 114, 115 के मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण और मैपिंग का निरीक्षण किया। गोगुन्दा में निर्वाचन अधिकारियों ने बूथ संख्या 193, 195 व 196 के मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण का निरीक्षण किया। इस प्रकार जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में ईआरओ ने गणना प्रपत्र।वितरण और मैपिंग कार्य का निरीक्षण किया गया।

बीएलओ सुपरवाइजर व बीएलओ को कारण बताओ नोटिस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार वर्तमान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़े: उदयपुर ने फिर रचा इतिहास, “सिटी विद द बेस्ट नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट सिस्टम” का खिताब जीता

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उदयपुर शहर 153 के ईआरओ एडीएम सिटी उदयपुर एवं एईआरओ 153 उदयपुर ने सभी भागों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भाग संख्या 05, 44, 115, 153 में नियुक्त बीएलओ लक्ष्मण मीणा, योगेश कुमार, मनोहर सिंह एवं मोहम्मद ईलियास के विभाग द्वारा निर्धारित 2002 के मतदाताओं की मैपिंग एवं वर्तमान में परिगणना प्रपत्र के वितरण में कमी पाई गई। इस निर्वाचक रजि. अधिकारी, एडीएम उदयपुर (शहर) जितेंद्र ओझा ने उक्त बीएलओं एवं उनके बीएलओ सुपरवाईजर मनीषा वर्मा, महेन्द्र नागदा, अन्पना व्यास को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्वाचन संबंधित अति महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही के संबंध में जवाब मांगा है। श्री ओझा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अतिमहत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में आने पर संबंधित कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही के लिए प्रस्ताव जिला निर्वाचन अधिकारी को भिजवाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular