Friday, May 15, 2026
No menu items!
HomeHindi newsमतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को

मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को

  • 16 दिसम्बर को प्रारूप प्रकाशन
  • 15 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे

उदयपुर, 2 दिसम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में अर्हता दिनांक 01.01.2026 के संदर्भ में मतदाता सूचियों का संशोधित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों (कलक्टर) को इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की मुख्य तिथियां-
परिगणना अवधि 11.12.2025 (गुरुवार) तक, मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन या सुव्यवस्थिकरण 11.12.2025 (गुरुवार) तक, कन्ट्रोल टेबल का अपडेशन एवं प्रारूप निर्वाचक नामावली की तैयारी 12.12.2025 (शुक्रवार) से 15.12.2025 (सोमवार) तक, निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 16.12.2025 (मंगलवार) को, दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 16.12.2025 (मंगलवार) से 15.01.2026 (गुरुवार) तक, दावों और आपत्तियों का निस्तारण 16.12.2025 (मंगलवार) से 07.02.2026 (शनिवार) तक, निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 14.02.2026 (शनिवार) को किया जाएगा।

Also Read: डीबीटी वाउचर योजना में आवेदन 31 दिसम्बर तक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular