Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
HomeHindi newsसुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए भर्ती जारी, बड़गांव व गोगुन्दा...

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए भर्ती जारी, बड़गांव व गोगुन्दा में हुए कैम्प

शनिवार को पंचायत समिति झाडोल में लगेगा शिविर

उदयपुर, 12 दिसम्बर। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी के लिए पंचायत समिति स्तर पर भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 11 दिसम्बर को पंचायत समिति बड़गांव एवं 12 को गोगुंदा में शिविर हुए। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।


कमांडेंट कार्यालय उदयपुर से राकेश चौधरी ने बताया कि शनिवार को पंचायत समिति झाडोल में शिविर होगा। वहीं 15 को कोटडा, 16 को मावली, 17 को वल्लभनगर, 18 को गिर्वा, 19 को ऋषभदेव, 20 को खेरवाड़ा, 22 को भीण्डर तथा 23 दिसम्बर को लसाडिया में शिविर होगा। किसी भी पंचायत समिति के अभ्यर्थी इन पंचायत समितियों के शिविर में भाग ले सकते हैं। भर्ती केम्प का समय सुबह 11 से अपराह्न 4 बजे तक रहेगा। सुरक्षा जवान के लिए 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवा की उम्र 19 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी की ऊँचाई 167 से 170 सेमी एवं वजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है। अभ्यर्थी अपनी 10 वीं व 12 वीं सहित समस्त शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड की फोटोकॉपी एवं एक पासपोर्ट साईज फोटो व 350/- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ संपर्क कर सकते हैं। चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ,इसके पश्चात प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ भारत सरकार एवं राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों में जैसे जेके सीमेंट डबोक, जेके सीमेंट निंबाहेड़ा, सिंघानिया यूनिवर्सिटी उदयपुर, राफेल होटल ग्रुप,जेके लक्ष्मी सीमेंट जैतारण के निजी क्षेत्र में नियुक्ति दी जाएगी।

Also Read: राजस्थान सरकार की दूसरी वर्षगांठ मोबाइल एलईडी वैन प्रचार रथों की रवानगी शनिवार को

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular