Sunday, March 29, 2026
No menu items!
HomeHindi news12वीं बटालियन आरएसी (आईआर) कानिस्टेबल के लिए रिक्त पदों की पूर्ति हेतु...

12वीं बटालियन आरएसी (आईआर) कानिस्टेबल के लिए रिक्त पदों की पूर्ति हेतु चयन सूची जारी

उदयपुर, 17 दिसंबर। 12वीं बटालियन आर.ए.सी. (आई.आर.) दिल्ली में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के लिए 79 तथा कानिस्टेबल (चालक) के 05 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा 8 दिसंबर को राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में आयोजित की जाकर गठित चयन बोर्ड अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अग्रिम चरण (दस्तावेज सत्यापन/चरित्र/ सत्यापन/स्वास्थ्य परीक्षण) हेतु चयन सूची पर लिया गया है।
चयनित अभ्यार्थियों की सूची राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध है तथा कार्यालय, कमांडेंट 12वीं बटालियन आरएसी (आईआर) विकासपुरी, नई दिल्ली तथा रियर मुख्यालय, देबारी, उदयपुर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है।
12वीं बटालियन आरएसी कमांडेंट केवल राम (आईपीएस) ने बताया कि  सभी चयनित अभ्यार्थी नियुक्ति हेतु अग्रिम प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन हेतु आवश्यक दस्तावेज एवं कांस्टेबल चालक हेतु स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस एवं 10 पासपोर्ट साइज नवीनतम एवं रंगीन फोटोग्राफ एवं प्रवेश पत्र आदि लेकर उपस्थित होवे। अभ्यार्थी समस्त दस्तावेज की मूल प्रति एवं स्वयं द्वारा प्रमाणित एक-एक छायाप्रतियों सहित उपस्थित होवे। स्वास्थ्य परीक्षण तथा दस्तावेज सत्यापन की तिथि एवं स्थान पृथक से अवगत कराया जाएगा।

Also Read: राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ जिला स्तरीय महिला सम्मेलन 19 को

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular