Thursday, February 12, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsराजकीय महाविद्यालय मावली में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का रंगारंग आयोजन

राजकीय महाविद्यालय मावली में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का रंगारंग आयोजन

मावली, 10 जनवरी।
राजकीय महाविद्यालय, मावली में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी भारती चौहान ने बताया कि प्राचार्य डॉ. महेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता तथा डॉ. नगेन्द्र सिंह सोलंकी के आतिथ्य में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गायन, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताएँ हुईं। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।
एकल गायन प्रतियोगिता में राहुल गाडरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इशिता शर्मा एवं रतन लाल भील संयुक्त रूप से द्वितीय तथा केसर कुमारी कुमावत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

एकल नृत्य प्रतियोगिता में कशिश चौधरी प्रथम, कृति वैष्णव द्वितीय एवं सोनल प्रजापत तृतीय रहीं।
वहीं समूह नृत्य प्रतियोगिता में किटु हरिजन एवं खुशी बैरवा ने प्रथम, सोनल प्रजापत व दिव्यांशी कुमावत ने द्वितीय तथा केसर कुमावत, धनश्री मेघवाल, सोना भील, प्रियंका आमेटा एवं यामिनी रैगर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिताओं में सहायक आचार्य नरपत राम परमार एवं डॉ. किंजल मकवाणा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी भारती चौहान व डॉ. पिनल जैन ने किया। इस अवसर पर संकाय सदस्य नवीन कुमार, मयंक मिश्रा, जितेंद्र सिंह चुण्डावत, जगदीश पुरोहित, वीरेंद्र सिंह शक्तावत, केश लाल मेघवाल सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित

Also Read: बजट को लेकर संभाग स्तरीय परामर्श बैठकें 19 से

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular