फतहनगर, 10जनवरी।महावीर इंटरनेशनल शाखा फतहनगर की ओर से कंबल वितरण किया गया। शाखा के अध्यक्ष ऋषभ कुमार सेठिया ने बताया कि शाखा की ओर से रात में मावली रेलवे स्टेशन, फतहनगर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, आवरी माताजी आदि जगह जाकर जरूरतमंदों को कंबल प्रदान की गयी। इस दौरान अजय जैन, आशीष जैन, विशाल सामोता, शुभम परमार, अनिल आगाल, दिनेश गर्ग आदि सदस्य उपस्थित रहे। मावली रेलवे सुरक्षा के सदस्यों ने इस नेक कार्य के लिए पुरे महावीर इन्टरनेशनल परिवार फतहनगर को धन्यवाद दिया।

Also Read: राजकीय महाविद्यालय मावली में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का रंगारंग आयोजन
