फतहनगर, 12जनवरी।भारतीय जन सेवा प्रतिष्ठान राजस्थान एवं विहिप बजरंग दल के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित रामायण ज्ञान परीक्षा में फतेहनगर–सनवाड़ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 550 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक जागरूकता का परिचय दिया।
परीक्षा में फतह एकेडमी, विद्यानिकेतन, सेंट थॉमस, एरु डाइट एवं लर्निंग विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए।

फतहनगर प्रखंड संयोजक सुरज शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में रामचरितमानस, रामायण तथा भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, पारिवारिक कर्तव्यों, सामाजिक समरसता, प्रेम, करुणा, सहयोग एवं त्याग की भावना को सुदृढ़ करना है, जिससे युवाशक्ति व्यक्तिगत एवं राष्ट्रीय हितों के प्रति सजग बन सके।

परीक्षा आयोजन में बजरंग दल के परीक्षा संयोजक कैलाश जाट, विशाल शर्मा, जिला संयोजक निखिल खंडेलवाल, नगर संयोजक रोहित पालीवाल सहित साहिल खटीक, विनय पालीवाल, सोनल प्रजापत एवं भागीरथ वैष्णव की सक्रिय उपस्थिति रही।

