फतह नगर, 20 जनवरीl स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने इंग्लिश, जी. के., कॉमर्स, साइंस एवम् मेथ ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 38 गोल्ड मैडल ऑफ़ एक्सीलेंस जीते।
फतह एकेडमी के निदेशक अजय जैन ने बताया कि विद्यार्थियों ने साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित परीक्षा में हिस्सा लेकर 38 स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। गणित ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक अर्जित किए। इस श्रेणी में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में शिवी अग्रवाल, जिनेश जाट, आरिज अली, कनिष्का प्रजापत, रजत जैन, रूपाक्षी दाधीच, दर्शी पालीवाल, लविश सुथार, भव्या सिंह रेड्डी, जानवी, हर्षवर्धन सोनी, महिमा संचेती, तन्मय जैन, प्रखर कवाड़िया, हिमांशी पालीवाल, कनक लता, विदिशा धुप्पर, समर कुमावत, सत्यानारायण टांक एवं पराग आकोदिया शामिल हैं।
विज्ञान ओलंपियाड में भी विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की। इस वर्ग में कनक अटल, राजवीर गाड़री, मनस्वी भंडारी, हर्षिल बेनीवाल, दक्षा गहलोत एवं रुद्राक्ष दाधीच ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
अंग्रेज़ी ओलंपियाड में कुलदीप सिंह झाला एवं सोनिका प्रजापत ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
सामान्य ज्ञान ओलंपियाड में शिवी अग्रवाल, रूपाक्षी दाधीच, सिद्धार्थ जैन, अंकित कुमावत, मनस्वी भंडारी, याशी जैन, कनिषा लोहार एवं देव सुरेचा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।
वहीं कॉमर्स ओलंपियाड में प्रणाली छाजेड़ एवं मोनिका सुराणा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
Also Read: पासपोर्ट में आ रही है दिक्कत, इस नंबर पर कॉल करें 0744-2943382, डिजिलॉकर दस्तावेज़ भी अब मान्य
