फतहनगर ,गुरुवार, 23 जनवरी। महावीर इंटरनेशनल फतहनगर शाखा द्वारा गुरुवार को छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर में संपन्न हुआ।
शाखा अध्यक्ष ऋषभ कुमार सेठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए एक अवेयरनेस सेमिनार भी आयोजित किया गया, जिसमें मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अजय जैन, प्रधानाचार्य मीना कुमावत, उपप्रधानाचार्य पारुल भंडारी, मनीष यादव, सोनल जैन, ललिता विजयवर्गीय, ममता चौधरी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। इस दौरान शुभम परमार, विशाल सामोता एवं महावीर इंटरनेशनल परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
Also Read: जनवरी से लेकसिटी में देशभर के अग्निशमन कार्मिकों का ऐतिहासिक राष्ट्रीय टूर्नामेंट
