Thursday, February 12, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsएशियन लैक्रोज में भारत का परचम, उदयपुर के स्वर्ण पदक विजेताओं का...

एशियन लैक्रोज में भारत का परचम, उदयपुर के स्वर्ण पदक विजेताओं का सम्मान समारोह

उदयपुर, 12 फरवरी। रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित एशियन लैक्रोज गेम्स में भारतीय टीम द्वारा महिला एवं पुरुष वर्ग में दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और उदयपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान का दौर निरंतर जारी है।
भारतीय लैक्रोज टीम में सम्मिलित राजस्थान के जनजातीय अंचल से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए राजस्थान माइन्स एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएसएमएमएल) द्वारा भव्य समारोह में सम्मानित किया गया।


महिला वर्ग में सुनीता मीणा, डाली गमेती, जुला कुमारी गुर्जर, यशिष्ठा बत्रा, यशोदा गमेती, मीरा दौजा, रोशनी बोस, जानवी राठौड़ एवं मुकन कुमारी गुर्जर और पुरुष वर्ग में मोहनलाल गमेती, खुमाराम गमेती, दयाशंकर गमेती, नारायण लाल गमेती एवं निशांत नागदा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक नीरज बत्रा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


समारोह की अध्यक्षता आरएसएमएमएल की अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की। इस अवसर पर भारती राज, नरेश एलानिया, राजेंद्र राव, बी.एस. पत्राबत, नरेश श्रीमाली, आईटी निदेशक गिरिराज कथेरिया सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।


कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक नीरज बत्रा एवं खिलाड़ियों ने माननीय राज्यपाल तथा आरएसएमएमएल द्वारा समय-समय पर प्रदान की गई आवश्यक स्पॉन्सरशिप, संसाधन एवं सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी देश के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर एशियन लैक्रोज गेम्स के फाइनल मुकाबले में प्रयुक्त गेंद को ऐतिहासिक स्मृति के रूप में आरएसएमएमएल अध्यक्ष प्रज्ञा केवलरमानी को भेंट किया गया।


समारोह में राजस्थान सरकार के सहयोग एवं आरएसएमएमएल की वित्तीय सहायता से निर्मित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ियों के प्रारंभिक संघर्ष से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक तक की प्रेरक यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। यह फिल्म युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।


इसी क्रम में उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता, उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन, निदेशक जनसंपर्क गौरीशंकर शर्मा तथा जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने भी अपने-अपने कार्यालयों में खिलाड़ियों का अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


यह सम्मान समारोह न केवल खिलाड़ियों की असाधारण उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि सरकारी सहयोग, सशक्त मार्गदर्शन और अथक परिश्रम से जनजातीय अंचल के युवा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा सकते हैं।

दिल्ली सरकार के मंत्री श्री सिरसा व श्री साहिब सिंह शुक्रवार को उदयपुर आएंगे

उदयपुर, 12 फरवरी। दिल्ली सरकार में उद्योग, खाद्य एवं आपूर्ति, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग मंत्री एस. मनजिंदर सिंह सिरसा तथा लोक निर्माण विभाग, विधायी कार्य, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल एवं गरूद्वारा चुनाव मंत्री प्रवेश साहिब सिंह शुक्रवार से उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। दोनों मंत्रीगण यहां स्थानीय एवं निजी कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा 16 फरवरी को वायुयान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular