उदयपुर/घासा। पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर पंचायत समिति घासा की कुल 26 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए लॉटरी प्रक्रिया द्वारा आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जारी की गई सूची के बाद घासा क्षेत्र का नया चुनावी ढांचा स्पष्ट हो गया है।
कुल 26 ग्राम पंचायतों में से 12 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि 14 सीटें ओपन (मुक्त) श्रेणी में रखी गई हैं।
कैटेगरी-वार (वर्गवार) आरक्षण स्थिति इस प्रकार है:
1. अनुसूचित जाति (SC) – कुल 02 पंचायतें
- एससी महिला (1): मेडता
- एससी ओपन (1): पलानाकला
2. अनुसूचित जनजाति (ST) – कुल 06 पंचायतें
- एसटी महिला (3): नउवा, धूणीमाता, खेमली
- एसटी ओपन (3): चन्द्रेसरा, तुलसीदास जी की सराय, नान्दवेल
3. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – कुल 05 पंचायतें
- ओबीसी महिला (2): विजनवास, रठाणा
- ओबीसी ओपन (3): रख्यावल, गुडली, सांगवा
4. सामान्य वर्ग (General) – कुल 13 पंचायतें
- सामान्य महिला (6): सिंधू, धोलीमंगरी, घासा, मण्डी की मंगरी, नामरी, नुरडा
- सामान्य ओपन (7): मांगथला, मोतीखेड़ा, डबोक, गन्दोली, विरधोलिया, महुड़ा, पलाना खुर्द
घासा क्षेत्र की कुल 26 ग्राम पंचायतों में से 12 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि 14 पंचायतें ओपन (मुक्त) श्रेणी में रखी गई हैं। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पंचायतों में चुनावी हलचल तेज हो गई है।
