Wednesday, March 11, 2026
No menu items!
HomeHindi newsअवैध रिफिलिंग पर कार्यवाही, 6 सिलेण्डर जब्त

अवैध रिफिलिंग पर कार्यवाही, 6 सिलेण्डर जब्त

उदयपुर, 11 मार्च। व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति पर लगाई गई रोक के क्रम में रसद विभाग की टीम ने जिला कलक्टर के निर्देशन में व्यावसायिक सिलेण्डरों के अवैध उपयोग एवं रिफिलिंग के विरूद्ध सघन जांच कार्यवाही प्रारंभ की। अवैध रिफिलिंग की सूचना पर जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी मानसी पण्ड्या, प्रवर्तन निरीक्षक डॉ. कोमल सिंह सोलंकी सहित टीम ने सवीना स्थित वीआईपी कॉलोनी में आकस्मिक जांच की। इस दौरान व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों के अवैध रिफिलिंग पर 6 व्यावसायिक गैस सिलेण्डर जब्त किए। जिला रसद अधिकारी ने बताया गया कि उक्त कार्यवाही में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में प्रकरण दर्ज किया जाकर कार्यवाही की जाएगी। वहीं सघन जांच और कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular