Wednesday, March 18, 2026
No menu items!
HomeHindi newsजिले में 57 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य

जिले में 57 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य

उदयपुर, 18 मार्च। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी हरियालो राजस्थान अभियान 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में जिला परिषद सीईओ रिया डाबी के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई।

बैठक के दौरान इस वर्ष पौधरोपण अभियान की रणनीति, विभागवार जिम्मेदारियों तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। इस वर्ष जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से 57 लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य शासन द्वारा आवंटित किया गया है। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लक्ष्य की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान गत वर्ष अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई, इसमें उदयपुर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। सीईओ डाबी ने इस उपलब्धि को बनाए रखने और इस वर्ष प्रथम स्थान हासिल करने के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए।कलेक्टर के निर्देशन में अधिकारियों को मार्च माह के दौरान ही पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन करने, भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि मानसून के दौरान पौधरोपण कार्य प्रभावी रूप से किया जा सके। बैठक में उप वन संरक्षक मुकेश सैनी, उप वन संरक्षक वन्यजीव यादवेंद्र सिंह चूंडावत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular