Saturday, March 28, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsफतह एकेडमी रहा राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल उपविजेता

फतह एकेडमी रहा राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल उपविजेता

फतहनगर, 27 मार्च।
स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर ने जयपुर में राजस्थान रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-12 टच रग्बी फुटबॉल टूर्नामेंट–2026 में उदयपुर टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल कर विद्यालय एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में क्रमशः 12 एवं 10 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर हुआ था। बालिका वर्ग की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अर्जित किया।

विद्यालय से गर्वित सुथार, नमन वैष्णव, अश्विन जाट, ईश्वर बंजारा, लक्ष्यराज खटीक, प्रखर जैन, लक्षित जैन, गर्वित लोहार, रुद्र कटारा, कृत जैन, प्रणय प्रजापत, जियान तेली, नेहा रावत, गार्गी सुथार, प्रियांशी जाटव, चेष्टा सोनी, माही सुथार, दृष्टि चारण, गुंजन सेन, महिमा संचेती, तनिषा राठौड़ एवं पूनम कुमावत का राज्य स्तर पर चयन हुआ था। सभी खिलाड़ियों ने उदयपुर टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कोच गौरीशंकर सहित सभी खिलाड़ियों को विद्यालय परिवार एवं नगरवासियों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular