Thursday, April 9, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsपोस्टर विमोचन के साथ पोषण पखवाड़े का शुभारंभ बच्चों के मानसिक विकास...

पोस्टर विमोचन के साथ पोषण पखवाड़े का शुभारंभ बच्चों के मानसिक विकास पर रहेगा मुख्य जोर

उदयपुर, 9 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित अष्टम पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ गुरुवार से हुआ, जो 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

उदयपुर में अभियान का शुभारंभ जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने पोस्टर विमोचन कर किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक नंदलाल मेघवाल ने बताया कि इस बार पोषण पखवाड़े की थीम ‘जीवन के प्रथम 6 वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास’ रखी गई है।
अभियान के अंतर्गत मातृ एवं शिशु पोषण, 0-3 वर्ष के बच्चों के मस्तिष्क विकास हेतु

प्रारंभिक प्रोत्साहन, 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल-आधारित शिक्षा, स्क्रीन टाइम कम करने में अभिभावकों की भूमिका तथा सक्षम आंगनवाड़ियों के लिए सामुदायिक समर्थन जैसे विषयों पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, उपनिदेशक नंदलाल मेघवाल एवं राष्ट्रीय पोषण मिशन के जिला समन्वयक कपिल गौतम उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular