फतहनगर, 25 अप्रैल। स्थानीय विद्यालय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर में शनिवार को एक्सीलेंस ट्रायंगल (नॉलेज, स्किल और एटीट्यूड) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का आयोजन हेडवर्ड पब्लिकेशन के तत्वाधान में किया गया, जिसमें एकेडमिक एक्सीलेंस मैनेजर मनीष मिश्रा (दिल्ली) एवं सदस्य भुवनेश्वर जड़िया द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान कक्षा-कक्ष प्रबंधन, 21वीं सदी की आवश्यकताएं तथा इन्नोवेटिव टीचिंग स्किल्स जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अध्यापकों को मार्गदर्शन दिया गया। मनीष मिश्रा ने विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए रोजमर्रा के जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से पढ़ाने तथा एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के निदेशक अजय जैन ने आगंतुक अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य पारुल वर्डिया ने किया।

